{"_id":"68448a6b8ec9f014510f0fe4","slug":"two-children-died-during-treatment-within-24-hours-both-were-suffering-from-fever-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-129494-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 24 घंटे में उपचार के दौरान दो बच्चों की मौत, बुखार से पीड़ित थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 24 घंटे में उपचार के दौरान दो बच्चों की मौत, बुखार से पीड़ित थे दोनों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 24 घंटे के अंदर उपचार के लिए आए दो मासूमों की मौत हो गई। वह तेज बुखार से पीड़ित थे। एक बच्ची को सांस लेने में भी दिक्कत थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
डडिहरा गांव निवासी रामप्रसाद की पुत्री सोनम (8) को गंभीर हाल में लेकर शनिवार को परिजन म्योरपुर सीएचसी पहुंचे। यहां उसका उपचार शुरू किया गया। आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
इसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इससे पहले शुक्रवार को भी कुंडाडीह निवासी अनिल की डेढ़ वर्षीय पुत्री काव्या को बीमार हालत में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। इस संबंध में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि सोनम पीलिया और बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज परिजन पहले गांव में ही झोलाछाप से करा रहे थे।
तबीयत बिगड़ने पर उसे यहां लाए थे। अस्पताल में आते ही उसे झटके आने लगे और थोड़ी देर में उसने दम तोड़ दिया। उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। काव्या को भी देर से अस्पताल लाया गया था।