फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two children achieved success in IIT entrance exam

दो बच्चों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में हासिल की सफलता

Mon, 05 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two children achieved success in IIT entrance exam
घोरावल। घोरावल नगर के दो बच्चों ने आईआईटी की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करके माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि सोमवार को आईआईटी एडवांस का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमें शिक्षक संजय मिश्रा की पुत्री साक्षी मिश्रा तथा नगर के प्रतिष्टित किराना व्यापारी अनूप कुमार के पुत्र आदर्श कुमार आईआईटी एडवांस की परीक्षा में पास हुए हैं जिससे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। साक्षी को आईआईटी में 8076 सामान्य रैंक प्राप्त हुआ है। साक्षी के पिता घोरावल में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक और सदस्य राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी) के सदस्य हैं है। आदर्श कुमार घोरावल नगर के प्रतिष्टित व्यापारी अनूप कुमार के पुत्र है। आदर्श को आईआईटी में 17984 सामान्य रैंक प्राप्त हुआ है। दोनों ही बच्चे इंजीनियर बन कर देश सेवा करना चाहते है। साक्षी और आदर्श का चयन होने से खंड शिक्षाधिकारी उदय चंद्र राय, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, घोरावल व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया ने उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed