{"_id":"692c9dc4730091d2be008716","slug":"two-brothers-from-varanasi-opened-a-fake-firm-in-sonbhadra-and-sold-cough-syrup-worth-rs-25-crore-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138132-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वाराणसी के दो सगे भाइयों ने सोनभद्र में खोली फर्जी फर्म, बेच दिया 25 करोड़ का कफ सिरप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वाराणसी के दो सगे भाइयों ने सोनभद्र में खोली फर्जी फर्म, बेच दिया 25 करोड़ का कफ सिरप
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप के बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। वाराणसी के सगे भाइयों ने दवा आपूर्ति के लिए अलग-अलग नाम से फर्म बनाई थी। किराए के मकान में बैनर लगाकर 7.53 लाख शीशी कफ सिरप की फर्जी आपूर्ति से 25 करोड़ का कारोबार कर डाला।
दोनों भाइयों कबीर चौरा, वाराणसी निवासी सत्यम कुमार और विजय गुप्ता के साथ गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में शनिवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिला औषधि निरीक्षक राजेश मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लखनऊ से संदिग्ध फर्मों की जांच का निर्देश मिला था। 25 नवंबर को राॅबर्ट्सगंज से सटे बरकरा तालाब के पास दोनों फर्मों की जांच करने पहुंचे तो दुकानें बंद थी। मकान मालिक और पड़ोसियों ने बताया कि दुकान महीनों से नहीं खुली है।
विज्ञापन
मकान मालिक के माध्यम से फर्म संचालकों से बात की गई तो उन्होंने वाराणसी में होने की बात बताते हुए आने से इन्कार कर दिया। दबाव डालने पर उन्होंने किसी तरह दुकान की चाभी भेजवाई। दुकान खोलने पर अंदर न तो दवाइयों का कोई स्टॉक मिला, न लाइसेंस और न रजिस्टर। मकान मालिक ने बताया कि दुकान संचालक दो साल में सिफ 5-6 बार आए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां बैनर तो टंगा था लेकिन दवा का कोई कारोबार नहीं होता था।
सिर्फ कागज में दिखाई गई आपूर्ति
जांच में सामने आया कि दोनों फर्मों ने कागजात में लाखों सिरप की खरीद दिखाई लेकिन उनकी दुकानों में एक भी शीशी नहीं पहुंची। औषधि निरीक्षक राजेश मौर्य ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप का नशे के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। तहरीर में बताया गया है कि शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल ने कई जिलों में इसी तरह की फर्जी फर्मों के जरिये भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाओं की बिक्री दिखाई। उस पर वाराणसी सहित अन्य जिलों में प्राथमिकी दर्ज है।
-- -
इन पर दर्ज की गई प्राथमिकी
प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि मां कृपा मेडिकल बरकरा के स्वामी सत्यम कुमार और शिविक्षा फार्मा के विजय गुप्ता निवासी के 64/1ए, गोला दिनानाथ, कबीर चौरा, वाराणसी, रांची के पते पर पंजीकृत फर्म शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद जायसवाल, निवासी ए 9/24जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, वाराणसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच तेजी से जारी है।