{"_id":"618cb1841f11a93c15480238","slug":"two-brothers-drowned-while-bathing-in-bondage-one-died-other-saved-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: बंधी में नहाने उतरे दो सगे भाई डूबे, एक की मौत, दूसरे को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: बंधी में नहाने उतरे दो सगे भाई डूबे, एक की मौत, दूसरे को बचाया
Thu, 11 Nov 2021 11:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
थाने पहुंचे परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीरकला गांव में बुधवार देर शाम पानी भरे बंधी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने पानी में डूब रहे उसके छोटे भाई को बचा लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंदहा गांव निवासी राजन यादव(10) व राहुल यादव(8) पुत्र धर्मराज यादव बुधवार शाम वीरकला गांव के मरहिया बंधी के पास गए थे। किसी बच्ची ने दोनों को डूबते देख शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने राहुल को पानी में डूबने से बचा लिया। फिर राजन को बाहर निकाला लेकिन तब तक राजन की डूबने से मौत हो चुकी थी। राहुल को अचेत अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।