फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two billion 98 million, 40 million recommended budget

दो अरब 98 करोड़, 40 लाख के बजट की संस्तुति

Sun, 19 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 19 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two billion 98 million, 40 million recommended budget
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्य योजना की बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री रामगोविंद चौधरी।

विज्ञापन
 जिला योजना की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हो गई। इसमें यूपी के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, सैनिक कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राम गोविंद चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए दो अरब 98 करोड़, 40 लाख रुपये के परिव्यय बजट को अनुमोदित किया। इस बजट से ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत और सभी नगर निकायों में काम कराए जाएंगे। 

बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। यह जिला काफी पिछड़ा है। जिले में विकास की काफी जरूरत है। जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ जिले का विकास कराएं। जिला योजना संरचना वर्ष 2016-2017 के विशेषताओं  को डीएम सीबी सिंह  ने बिंदुवार प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-2017  के लिए शासन से जिले को दो अरब, 98 करोड़ 40 लाख स्वीकृ त किया गया है।
विज्ञापन


जिला योजना संरचना में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत स्तर एवं सभी नगरीय निकायों से विकास योजना तैयार की गयी है। सीडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला योजना की अनुमोदित राशि में संपर्क मार्ग, स्थानीय विकास, आर्थिक विषमताओं में कमी तथा डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम समग्र विकास योजना के ग्रामों को संतृप्त करने के लिए इस योजना में प्राथमिकता दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित योजना के मुख्य बिंदुओं में नि:शुल्क बोरिंग, हैंडपम्पों की स्थापना, रिबोर, निजी लघु सिंचाई, गहरे नलकूप, रिचार्जिग चैकडैम, मत्स्य विकास, दुग्ध विकास, पशु पालन, भूमि विकास एवं जल संसाधन, तालाब निर्माण, वनीकरण, मनरेगा, एकीकृत वाटर शेड मैनेजमेंट कार्यक्रम, लोहिया आवास, छात्रवृत्तियां समेत अन्य कार्यों को रखा गया है।


मंत्री ने सीडीओ को निर्देश दिया कि जिले मे चल रही विकास परक और जन कल्याणकारी योजनाएं जो पूरी हो चुकी हों, अधूरी हों अथवा शुरू होने वाली हों, उनकी बुकलेट बनाकर जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से मुहैया करा दें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे, एसपी लल्लन सिंह, एडीएम रामचंद्र, सपा नेता विजय यादव, संजय यादव, हिदायतुल्ला खां, अवध नारायण यादव, सईद कुरैशी, भाजपा के अजीत चौबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed