फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two and a half quintals of ganja being taken from Bihar to Madhya Pradesh recovered

बिहार से मप्र ले जाया जा रहा ढाई क्विंटल गांजा बरामद

Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two and a half quintals of ganja being taken from Bihar to Madhya Pradesh recovered
सोनभद्र। रायपुर और पन्नूगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को 2 क्विंटल 43 किलो गांजा बरामद किया। इसे कार में रखकर बिहार से यूपी के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने महिला समेत पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान में जुट गई है। बरामद गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस लाइंस में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी के निर्देशन में लगी टीम को मुखबिर ने गांजे की बड़ी खेप एमपी ले जाए जाने की सूचना दी। इसके आधार पर रायपुर और पन्नूगंज थाने की पुलिस ने पकरहट पुल के पास घेरेबंदी की। कुछ देर बार सफेद इंडिका कार बिहार की ओर से आती दिखी। पुलिस को देखते ही चालक ने कच्चे रास्ते पर गाड़ी मुड़ा दी। संदेह होने पर उसका पीछा करते हुए पुलिस टीम ने पकड़ लिया। कार में एक महिला और चार पुरुष सवार थे। तलाशी में कार के अंदर से बोरी में दो क्विंटल 43 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के पौड़ी थाना निवासी केनूर बहेलिया, जानकी बाई, रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ईटौरा निवासी लवकुश साकेत, नागौद थाना क्षेत्र निवासी प्रेमलाल चर्मकार और बिहार के कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र निवासी अनूप पासवान के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने सतना के पौड़ी निवासी छोटा पटेल उर्फ छोट्टन को अपना सरगना बताया। वह बिहार से ले जाकर गांजा मध्य प्रदेश में बेचता है। आमदनी का कुछ हिस्सा ही उन्हें मिलता था। बाकी पैसा छोट्टन अपने पास रख लेता था। पूछताछ के बाद तस्करों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed