{"_id":"6abac66738aa9df5d60b5463","slug":"twenty-four-complaints-related-to-drinking-water-were-registered-during-the-public-hearing-held-under-the-sambhav-diwas-initiative-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-153848-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: संभव दिवस के तहत जनसुनवाई में पेयजल से जुड़ी 24 शिकायतें दर्ज कराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: संभव दिवस के तहत जनसुनवाई में पेयजल से जुड़ी 24 शिकायतें दर्ज कराईं
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन समस्या सुनती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद
सोनभद्र। जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को संभव दिवस के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न नगर निकायों में साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और जल निकासी समेत अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। यहां सफाई से जुड़े दो मामले आए।
नगर पंचायत घोरावल में दो, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में पांच, ओबरा में चार, रेनुकूट में दो, पिपरी में तीन, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में एक शिकायत प्राप्त हुई। अधिकांश शिकायतें साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश और जल निकासी से संबंधित रही।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संवाद