फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand surged as soon as the rain stopped, recording a spike of 3,738 MW.

Sonebhadra News: बारिश थमते ही बढ़ी बिजली की मांग, 3738 मेगावाट का उछाल

Tue, 29 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity demand surged as soon as the rain stopped, recording a spike of 3,738 MW.
अनपरा। आंधी-बारिश थमने के बाद बिजली की मांग एक बार फिर बढ़ने लगी है। रविवार देर रात पीकआवर में प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 17,616 मेगावाट पहुंच गई। शनिवार देर रात की तुलना में मांग में 3,738 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई। मांग बढ़ने के बावजूद उत्पादन निगम की चार और निजी क्षेत्र की दो परियोजनाओं की इकाइयों से उत्पादन अभी बंद है।
विज्ञापन

आंधी-पानी के बाद शनिवार देर रात पीकआवर में बिजली की अधिकतम मांग 13,878 मेगावाट तक पहुंची थी। मांग में कमी के कारण उत्पादन निगम की चार परियोजनाओं की इकाइयों से उत्पादन पूरी तरह बंद करा दिया गया था। वहीं अनपरा समेत निजी क्षेत्र की इकाइयों से उत्पादन आधा कर दिया गया था। जलविद्युत परियोजनाओं की इकाइयों से भी उत्पादन घटाया गया था।
विज्ञापन

स्थिति सामान्य होने के बाद रविवार देर रात पीकआवर में बिजली की अधिकतम मांग में 3,738 मेगावाट की वृद्धि हुई और यह 17,616 मेगावाट तक पहुंच गई। इसके बावजूद मांग के अनुरूप उत्पादन व्यवस्था को समायोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



5 अक्तूबर तक तीन परियोजनाओं की इकाइयां रहेंगी बंद
बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट से बिजली की मांग में कमी आई थी। इसके चलते उत्पादन निगम की हरदुआगंज तापीय परियोजना की चार, जवाहरपुर की दो और पारिछा की चार इकाइयों को 5 अक्तूबर तक मांग कम रहने के कारण बंद किया गया है। वहीं ओबरा तापीय परियोजना की पांच इकाइयों को 29 सितंबर तक बंद रखा गया है। इस बीच अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाइयों से कुल 656 मेगावाट का थर्मल बैकिंग कराया गया। निजी क्षेत्र की एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड की दोनों इकाइयों से भी 470 मेगावाट का थर्मल बैकिंग कराया गया।
रिजर्व शट डाउन मोड पर रहीं ओबरा की दो इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू
ओबरा (सोनभद्र)। मांग में कमी के कारण रिजर्व शट डाउन मोड में रही ओबरा परियोजना की दो इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। सोमवार की दोपहर में 200-200 मेगावाट क्षमता वाली दसवीं और 13वीं इकाई को लाइटअप कर शाम को बिजली उत्पादन शुरू कर लिया गया।

बताते चलें कि गत दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बरसात और तेज हवाओं के कारण तापमान में अत्यधिक गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से बिजली की मांग में अप्रत्याशित कमी आई थी। बिजली निगम प्रबंधन ने ओबरा बी तापीय परियोजना की इकाइयों को रिजर्व शट डाउन मोड पर डालकर अस्थायी तौर पर उत्पादन बंद कर दिया। इकाइयों के बंद होने से ओबरा परियोजना से बिजली उत्पादन शून्य हो गया था। सोमवार को समाचार दिए जाने तक ओबरा बी तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 10वीं इकाई से 39 मेगावाट और 13वीं इकाई से 53 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. दूधनाथ ने बताया कि निगम मुख्यालय के आदेश पर दो इकाइयों को लाइटअप कर बिजली उत्पादन शुरू कर लिया गया है। देर रात तक अन्य इकाइयों को भी लाइटअप कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed