{"_id":"63b30c2dce5f8e2a3522031f","slug":"trucks-released-on-fake-release-order-in-connivance-with-arto-office-sonbhadra-news-vns6916892174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एआरटीओ कार्यालय की मिलीभगत से फर्जी रिलीज आर्डर पर छोड़े गए ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एआरटीओ कार्यालय की मिलीभगत से फर्जी रिलीज आर्डर पर छोड़े गए ट्रक
विज्ञापन
परिवहन विभाग के फर्जी रिलीजिंग आर्डर पर थानों से वाहनों को छुड़ाने के मामले की विवेचना कर रही पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मामले में पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय मेें तैनात कुछ कर्मियों समेत छह लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
उप संभागीय परिवहन विभाग सोनभद्र के कुछ अधिकारियों और कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी रिलिजिंग आर्डर से सैकड़ों वाहनों को बभनी, म्योरपुर, चोपन, हाथीनाला और सदर समेत अन्य थानों से छुड़ाने की शिकायत आरटीओ मिर्जापुर के पास पहुंची थी। मिर्जापुर के आरटीओ संजय तिवारी ने मिर्जापुर के एआरटीओ से शिकायत की जांच कराई तो काफी हद तक सही निकली। परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले के एआरटीओ ने फर्जी रिलिजिंग आर्डर पर विभिन्न थानों से छूटने वाले वाहनों को चिह्नित कर उनके मालिक और चालकों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराया। अब तक की विवेचना में पुलिस ने फर्जी रिलिजिंग आर्डर जारी करने के खेल में शामिल परिवहन विभाग में तैनात कुछ कर्मियों के अलावा कुछ बाहरी लोगों को भी चिन्हित कर आरोपी बनाया है। अभी विवेचना जारी है। एसपी के आदेश पर पुलिस की टीमें फर्जी रिलिजिंग आर्डर जारी कर सरकारी धन हजम करने के खेल में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
फर्जी रिलिजंग आर्डर के खेल में कुछ कर्मी समेत छह लोगों का नाम प्रकाश में आया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी है। - डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक