{"_id":"602c0cd58ebc3ee9061a1e19","slug":"trucks-carried-out-by-threatening-mining-workers-case-filed-sonbhadra-news-vns5750885139","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कर्मिंयों को धमकी देकर पार करा ले गए ट्रक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कर्मिंयों को धमकी देकर पार करा ले गए ट्रक, केस दर्ज
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव से खनन कर्मियों को धमकी देते हुए बिना परमिट के कई गिट्टी लदे वाहनों को छुड़ा ले जाने के मामले मेें पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सर्वेेक्षक की तहरीर पर एक नामजद और उसके साथी के साथ सरकारी में कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक खनिज विभाग के सर्वेक्षक एसके पाल का कहना है कि 13 फरवरी की रात करीब पौने नौ बजे लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर वह खनन कर्मियों के साथ गिट्टी और बालू लदे ट्रकों को रोक कर परमिट व ओवरलोड की जांच कर रहे थे। उसी वक्त दो व्यक्ति वहां पहुंचे और वाहनों को जबरदस्ती पास कराने का दबाव बनाने लगे। बोले की मेरे वाहन आने वाले हैं। वाहनों पर विजय मार्का लिखा है, रोकना नहीं, सभी बिना प्रपत्र की जाएगी। इस दौरान कई वाहन बिना जांच कराए निकल गए।
इस संबंध में सर्वेक्षक एसके पाल ने बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने वाराणसी रहने वाले विजय सिंह और उनके साथी नाम-पता अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि डीएम अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम और खनन कर्मियों को ओवरलोड और बगैर परमिट के गिट़्टी-बालू का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उक्त क्रम में रोजाना सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में स्थित टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच की जा रही है।