{"_id":"6328b3c7ea22d3185e0748ab","slug":"truck-owners-will-go-on-strike-from-22-oppose-one-sided-action-sonbhadra-news-vns675081435","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 से हड़ताल करेंगे ट्रक मालिक, एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 से हड़ताल करेंगे ट्रक मालिक, एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध
विज्ञापन
जिले के ट्रक मालिक 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। खनिज विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे ट्रक मालिकों ने सोमवार को बैठक कर इसकी रूपरेखा बनाई। एसोसिएशन ने ओवरलोडिंग को लोडिंग प्वाइंट पर ही बंद करने की मांग की।
सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने कहा कि खनिज विभाग मोटर मालिकों का उत्पीड़न कर रहा है। वाहनों पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए क्षति पहुंचाई जा रही है। पिछले दिनों डीएम और खान अधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। अब बर्दाश्त की सीमा टूट चुकी है। मोटर मालिक एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
जिले के वाहन स्वामी और पूरे पूर्वांचल के सभी मोटर यूनियन के वाहन स्वामी 22 सितंबर से अपने वाहनों का संचालन ठप कर देंगे। वाहनों को खड़ा कर शांति पूर्ण ढंग से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का गिट्टी-बालू का ट्रांसपोर्ट या परिवहन नहीं किया जाएगा। बैठक में संरक्षक आशुतोष सिंह, सोनू मिश्र, सचिव सरफराज, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र, मीडिया प्रभारी अंकुर कश्यप आदि रहे।