फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck owners suffer losses due to fare cuts

Sonebhadra News: भाड़े में कटौती से ट्रक मालिकों को नुकसान

Fri, 02 May 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Truck owners suffer losses due to fare cuts
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित गेस्ट हाउस में शुक्रवार को दुद्धी एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन और कोल व तापीय परियोजनाओं के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें माल ढुलाई का भाड़ा निर्धारित करने, पार्किंग यार्ड बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। ट्रक मालिकों ने कहा कि ट्रांसपोर्टर भाड़े में कटौती कर रहे हैं। इससे उनको नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन



ऊर्जांचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू सिंह एवं सचिव ओम प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व एनसीएल ककरी खदान से रेणुसागर का भाड़ा 140 रुपये था, अब 125 मिलता है। एनसीएल बीना खदान से रेणुसागर का भाड़ा 150 रुपये मिलता था, अब 140 मिलता है। इसी तरह एनसीएल कृष्णशीला खदान से रेणुसागर का भाड़ा भी कम हुआ है। महंगाई के साथ ट्रांसपोर्टर भाड़ा कम करते गए। इस कारण वाहन स्वामियों को नुकसान हो रहा है। एनसीएल की कोल खदानों में वाहनों को खड़ी करने के लिए पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में चालक वाहनों को हाईवे किनारे खड़े करते हैं, लेकिन पुलिस चालान कर देती है। खड़िया खदान में पार्किंग हैं, लेकिन पार्किंग स्थल पर शौचालय और पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

यह भी बताया कि पूर्व की बैठक में परियोजनाओं को हाईवे किनारे पटरी निर्माण के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन किसी भी परियोजना ने पीडब्ल्यूडी में एनओसी के लिए आवेदन ही नहीं किया। एनसीएल बीना के प्रतिनिधि ने कहा कि उनके खदान में 150 वाहनों की लोडिंग क्षमता है, लेकिन प्रतिदिन 220 वाहनों को पासिंग पर्ची के साथ अंदर किया जाता है। इसकी सूची भी ट्रांसपोर्टर को एक दिन पहले दे दी जाती है। ट्रांसपोर्टर क्षमता से ज्यादा वाहनों को मंगाकर हाईवे जाम करते हैं। एनटीपीसी शक्तिनगर के प्रतिनिधि ने बताया कि ब्रेकडाउन वाहनों को हाईवे से हटाने के लिए गाढ़ा बैरियर पर एक रिकवरी वैन लगाई गई है, जो पुलिस को सुपुर्द है। लैंको व एनटीपीसी के प्रतिनिधियों ने कहा कि कोल व राख ट्रांसपोर्टिंग के लिए निविदा की जाती है। वाहनाें का भाड़ा ट्रांसपोर्टर ही तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम निखिल यादव ने वाहन स्वामियों का भाड़ा निर्धारित करने के लिए परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया। इसका जवाब भी जल्द कार्यालय पर लिखित में उपलब्ध कराने को कहा। हाईवे किनारे पटरी निर्माण, नियमित सफाई व अन्य सुरक्षा कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई से एनओसी के लिए आवेदन करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed