फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck loaded with 33 tonnes of coal caught, six including

Sonebhadra News: 33 टन कोयला लदा ट्रक पकड़ा, मास्टर माइंड समेत छह गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with 33 tonnes of coal caught, six including
सोनभद्र। कोयला खदानों से निकलने वाले कोयले की चोरी और तस्करी के बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के मास्टर माइंड समेत छह सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 33 टन कोयला लदा ट्रक भी बरामद किया। दो लग्जरी वाहन भी पकड़े गए हैं। पुलिस इस मामले में चार अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मप्र के बैढ़न से संचालित गिरोह फर्जी ई-वे बिल की मदद से कोयले की कालाबाजारी करता था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि काेयले की कालाबाजारी रोकने के लिए सीओ सिटी राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में टीम लगाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अटल आवासीय विद्यालय गुरमरा के पास एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। उस पर कोयला लदा था।
विज्ञापन

दो चार पहिया वाहन में सवार कुछ लोग भी ट्रक के साथ चल रहे थे। छानबीन की गई तो कोयले के लिए जारी ई-वे बिल व इलेक्ट्रानिक ट्रांजिट पास फर्जी पाया गया। ट्रक को कब्जे में लेते हुए छह लोग मौके से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान अनपरा के एचएसीएल कॉलोनी निवासी रिहंद राज नायडू उर्फ रेंट, डिबुलगंज निवासी संजय दुबे, प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रभात कुमार सिंह, गाजीपुर के जमानिया निवासी विशंभर यादव और बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र निवासी राकेश मिश्रा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे पूछताछ में चार अन्य साथी मप्र के सीधी निवासी शुभम पांडेय, ट्रक चालक दुद्धी के झारोकला निवासी राजीव कुमार, लोहरा सुकृत निवासी ट्रक मालिक शिवकुमार सिंह व चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के एकौना में संचालित एसपी मार्का ईंट उद्योग के मालिक के बारे में भी जानकारी मिली। पुलिस ने सभी पर जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, आपराधिक साजिश रचने, सार्वजनिक संपत्ति की क्षति अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, एसआई मेराज खां, परमानंद यादव, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, सत्यप्रकाश मौर्य, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।

गिरोह के सरगना रिहंद राज नायडू समेत छह सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।- - कालू सिंह, एएसपी

बैढन में अवैध कोल डिपो चलाता है नायडू
पकड़े गए जालसाजों ने पुलिस को पूछताछ में कोयले के अवैध कारोबार से जुड़ी कई जानकारियां दी। एएसपी ने बताया कि रिहंद राज नायडू बैढन में अवैध कोल डिपो चलाता है। कोयला खदानों से निकलने वाली गाड़ियों के चालक-खलासी से संपर्क कर चोरी से 1500 रुपये प्रति टन में कोयला खरीदता है। इसके बाद शुभम पांडेय से मिलकर कोयले का फर्जी व कूट रचित कागजात बनवाकर योजनाबद्ध तरीके से ग्राहकों को चोरी के कोयले को करीब 5000 से 6000 रुपये प्रति टन की दर से बेचते थे। चोरी का कोयला बेचने से उन्हें प्रति गाड़ी करीब 25000 रुपये बचता है। पकड़ा गया ट्रक पर कोयला इसी अवैध डिपो से लदा था, जिसे एसपी मार्का ईंट उद्योग एकौना शहाबगंज ले जाया जा रहा था। इस पूरे कार्य में राकेश मिश्रा विशंभर यादव, प्रभात कुमार सिंह, संजय कुमार दुबे व प्रेमशंकर पांडेय भी मदद करते हैं। सभी एक-दूसरे से मोबाइल के व्हाट्सएप काॅल करके पुलिस, आरटीओ व खनन की लोकेशन देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed