सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: स्नातक की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पर बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के पास सोमवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर, गुस्साए लोगों ने बभनी थाने के सामने मुख्य मार्ग को पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट बाद पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी रामनारायण का पुत्र अनुज(22) अपने साथी मनीष (23) पुत्र बसंत लाल के साथ स्नातक की परीक्षा देने रेणुकूट की ओर जा रहा था। नधिरा गांव के मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने बभनी थाने के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंचे बभनी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।