{"_id":"6803edfa09e3672c1f05ea54","slug":"truck-collided-with-trailer-while-trying-to-overtake-highway-remained-jammed-for-12-hours-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-127148-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ओवरटेक की कोशिश में ट्रेलर से भिड़ा ट्रक, 12 घंटे तक हाईवे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ओवरटेक की कोशिश में ट्रेलर से भिड़ा ट्रक, 12 घंटे तक हाईवे रहा जाम
विज्ञापन
अनपरा से रेणुकूट मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच वाहनों में फंसे यात्री छटपटाते रहे। पुलिस जाम छुड़ाने के लिए जूझती रही। शनिवार दोपहर 12 बजे जाम खत्म हुआ।
दो ट्रक अनपरा से रेणुकूट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर सड़क किनारे पहाड़ी में जा घुसा। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में जुट गया।
जाम से निकलने की जुगत में कुछ निजी बस और छोटी गाड़ियां गलत लेन में घुस गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पहाड़ी और घुमावदार मार्ग पर लगे इस जाम में फंसे यात्री भूख-प्यास से छटपटाते रहे। एक व्यक्ति अपनी बीमार बेटी से मिलने आजमगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन
कई लोग बनारस में ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। कुछ बरात की गाड़ियां भी फंसी रही। यात्री बसों से उतरकर पेड़ों की छांव में बैठे थे। छोटे बच्चे गर्मी से परेशान रहे। सड़क पर धूल और गर्मी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी।