{"_id":"65eb4ad6c0484bbda300d014","slug":"truck-caught-carrying-ballast-without-permit-driver-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-110391-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिना परमिट गिट्टी ढो रहे ट्रक पकड़ाए, एक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिना परमिट गिट्टी ढो रहे ट्रक पकड़ाए, एक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने बिन परमिट खनिज पदार्थ का परिवहन करने वाले दो ट्रकों को पकड़ा है। एक चालक को भी गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
खान विभाग के साथ कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एआरटीओ कार्यालय के पास वाराणसी के नंबर वाले दो ट्रकों को रोका गया। तलाशी ली गई तो गिट्टी लदे ट्रकों के पास परमिट नहीं था। मौके का लाभ पाकर एक ट्रक का चालक फरार हो गया। दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी पहचान चंदौली के चकिया निवासी मनोज यादव के रूप में हुई। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि उसके विरुद्ध सार्वजनिक लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व खान अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
सबमर्सिबल पंप के साथ चोर गिरफ्तार
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी के सबमर्सिबल पंप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पंप चोरी का मुकदमा बृहस्पतिवार को ही पिपरी रोड निवासी जवाहर दुबे ने दर्ज कराया था। इसके 24 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने एक चोर को पंप के साथ गिरफ्तार किया। उसकी पहचान जैत निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।