फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wild boar hunting in restricted area; one arrested.

Sonebhadra News: प्रतिबंधित इलाके में जंगली सुअर का शिकार, एक गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wild boar hunting in restricted area; one arrested.
कैमूर वन्य जीव विहार के महुअरिया-राजपुर अभयारण्य क्षेत्र में ग्रामीणों के एक समूह ने जंगली सुअरों के दो मादा बच्चों का शिकार कर लिया। इसकी जानकारी वन्य जीव महकमे को मिली तो रॉबर्ट्सगंज रेंज की रेंजर श्रद्धा त्रिपाठी की अगुवाई में एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया। दोनों मादा बच्चों के शव भी बरामद कर लिए गए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर 16 और को नामजद किया गया है। उनकी भी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

वन्य जीव महकमे के अफसरों को किसी ने शनिवार को सूचना दी कि महुअरिया क्षेत्र में प्रतिबंधित क्षेत्र से जंगली सुअर के दो मादा बच्चों का शिकार किया गया है। उस वक्त रेंजर श्रद्धा त्रिपाठी की अगुवाई वाली एक टीम रूटीन गश्त पर जंगल में ही थी। जैसे ही इसकी जानकारी मिली। संबंधितों की तलाशी और उनके बारे में जानकारी जुटाने का अभियान शुरू कर दिया गया। रेंजर श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार और रविवार को चलाए गए अभियान के बाद पता चला कि जिन मादा बच्चों का शिकार किया गया था उसे राजपुर क्षेत्र में रखा गया है। वहां पहुंची टीम ने उनके शव की बरामदगी के साथ ही शिकार करने वाले शाहगंज थाना क्षेत्र के कालाकांडी केरवा निवासी प्रेमनाथ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर 16 अन्य को भी वांछित किया गया है। उनकी भी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। प्रकरण में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed