{"_id":"6738ea9731140dc1e30e87e4","slug":"truck-carrying-37-tonnes-of-stolen-coal-recovered-driver-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-120545-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चोरी का 37 टन कोयला लदा ट्रक बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चोरी का 37 टन कोयला लदा ट्रक बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
रेणुकूट। खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को चोरी के 37 टन कोयला लदे ट्रक को बरामद कर लिया। चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में चालक के साथ वाहन मालिक समेत तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
खान निरीक्षक मनोज कुमार और पिपरी थाना के प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह शुक्रवार को रेलवे स्टेशन मोड़ रेणुकूट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। करीब 100 मीटर आगे सड़क पर रेणुकूट में एक ट्रक को पकड़ा।
जांच में उस पर 37 टन कोयला लदा था। छानबीन में कोयला चोरी का होने की बात सामने आई। पूछताछ में चालक की पहचान अनपरा के कुलडोमरी निवासी अतवारी लाल भारती के रूप में हुई, जबकि मामले में वाहन मालिक औड़ी मोड़ निवासी पंकज कुमार जायसवाल और सुनील एवं अज्ञात लोगों की मिलीभगत की पोल खुली।
विज्ञापन
सभी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। टीम में एसआई नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव, सुरेश यादव आदि शामिल रहे।