{"_id":"5ef4f1296cc7791d50269f2d","slug":"troubled-by-mental-harassment-the-chief-servant-ate-the-toxic-substance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर मुख्य सेविका ने विषाक्त पदार्थ खाया, कहा- जांच प्रभावित करने के लिए ड्रामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर मुख्य सेविका ने विषाक्त पदार्थ खाया, कहा- जांच प्रभावित करने के लिए ड्रामा
Fri, 26 Jun 2020 12:17 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोनभद्र जिले के घोरावल ब्लाक की एक मुख्य सेविका ने जिला कार्यक्रम अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लेने का दावा किया और कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम से मिलने पहुंच गईं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि मुख्य सेविका धनउगाही मामले की जांच प्रभावित करने के लिए यह सब ड्रामा कर रही हैं। उधर, चिकित्सकीय जांच में विषाक्त पदार्थ खाने के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
डीएम कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच, घोरावल ब्लाक में तैनात एक मुख्य सेविका पति के साथ पहुंची और सुरक्षाकर्मियों से बताया कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है और वह डीएम से मिलना चाहती है। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने सूचना डीएम को दी।
विज्ञापन
डीएम ने मुख्य सेविका से मुलाकात की। मुख्य सेविका ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उन पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। कहा कि इसी से विवश होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। डीएम ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि आरोप निराधार है।
विज्ञापन
कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि मुख्य सेविका धनउगाही कर रही हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के सिलसिले में मंगलवार को पति के साथ मुख्य सेविका उनके कार्यालय आई थी। जांच प्रभावित करने के लिए ही मुख्य सेविका ने विषाक्त पदार्थ खाने का ड्रामा किया है।
उधर, सीएमएम डॉ. पीवी गौतम का कहना है कि मुख्य सेविका का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है। इसमें विषाक्त पदार्थ खाने का कोई लक्षण नहीं मिला है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम का कहना है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस मामले की रिपोर्ट देेने को कहा गया है। सीएमएस और डीपीओ की रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।