फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trouble for those who got driving license due to server failure

सर्वर फेल होने से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की फजीहत

Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Trouble for those who got driving license due to server failure
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सोमवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कार्यालय पहुंचे लोगों को सर्वर फेल होने से गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कार्यालय में अधिकारियों के मौजूद न होने से वाहनों का फिटनेस कराने आये लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अनपरा से आये आलोक कुमार का कहना था कि वह सुबह नौ बजे से आये हैं। सुबह दस बजे कार्यालय खुलने पर काम शुरू हुआ लेकिन कुछ देर बाद ही सर्वर फेल हो गया। इससे ड्राइविंग लाइसेंस का काम बाधित हो गया। ऐसे में लर्निंग व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फार्म लेकर लाइन में लगे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। दोपहर करीब पौने एक बजे सर्वर सही होने पर काम शुरू हुआ तब जाकर लोगों को राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ से एआरटीओ प्रवर्तन पीएस राय और आरआई अपने-अपने कार्यालय में नहीं रहे। इससे वाहनों का फिटनेस कराने व अन्य समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों को परेशानी हुई। एआरटीओ प्रशासन अनिल मिश्रा के रिटायर होने के बाद उनका चार्ज एआरटीओ प्रवर्तन के पास है। उनकी अनुपस्थिति की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। इस संबंध में जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उनका कॉल रिसिव नहीं हुआ।
विज्ञापन

--
ड्राइविंग आए न आए, मिल जाएगा लाइसेंस
ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले टेस्ट किए जाने की व्यवस्था है। परिवहन विभाग के अधिकारी आवेदकों से वाहन चलवाकर देखते हैं कि वह कितने दक्ष हैं। इसके लिए ड्राइविंग ट्रैक बनाने की व्यवस्था है। जिले में अब तक ड्राइविंग ट्रैक नहीं बन पाया है। सिर्फ ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर ही लाइसेंस जारी कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed