फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Triveni and Intercity will run with electric engine

इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी त्रिवेणी व इंटरसिटी एक्सप्रेस

Fri, 21 Feb 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Triveni and Intercity will run with electric engine
करेला रोड़ सिंगरौली-महदइया रेल खण्ड का निरीक्षण् करते रेल संरक्षा व अन्य अधिकारी
अनपरा। करेला रोड से सिंगरौली-मेहदईया रेलखंड विद्युतीकरण का निरीक्षण कार्य बृहस्पतिवार को रेल संरक्षा आयुक्त ईस्टर्न सर्किल कोलकता मो. लतीफ खान ने किया। इस रेलमार्ग पर विद्युत इंजन से ट्रेन चलाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति के एस के गौतम ने बताया कि करेला रोड से चोपन 42 किमी. तक विद्युतीकरण का निरीक्षण कर संरक्षा आयुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। गौतम ने इन दोनों रेलखंडों के विद्युतीकरण होने पर खुशी जाहिर की। कहा कि मार्च के पहले सप्ताह से सिंगरौली से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, पटना लिंक एक्सप्रेस तथा इंटरसिटी विद्युत इंजन से चलने लगेंगी। जिसका शुभांरभ रेलमंत्री पियूष गोयल, राज्यसभा सांसद राम सकल, अजय प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद पकौड़ी लाल कोल के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। निरीक्षण में धनबाद मंडल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्र, मुख्य परियोजना प्रबन्ध्क अभय कुमार चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed