फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tripping problem increased, power supply remained disrupted for 13 hours

Sonebhadra News: ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी, 13 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति

Mon, 17 Jun 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Tripping problem increased, power supply remained disrupted for 13 hours
सोनांचल में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी से पहले विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि नहीं किए जाने का खामियाजा अब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उपकेंद्रों पर ओवरलोड की समस्या से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी है, बल्कि लो-वोल्टेज से भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

पूरा वोल्टेज नहीं मिलने से उपभोक्ताओं के कूलर, पंखे भीषण गर्मी में शोपीस बनकर रह गए हैं। वहीं मोटर नहीं चल पाने के कारण पीने के पानी की भी समस्या बनीं हुई है। राॅबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत कुसुम्हा स्थित विद्युत उपकेंद्र का क्षमता वृद्धि किया जाना है। इस विद्युत उपकेंद्र में पांच-पांच एमवी के दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं।
विज्ञापन

यहां से पांच एमवी का ट्रांसफॉर्मर हटाकर उसकी जगह 10 एमवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना है। गर्मी से पहले ही उपकेंद्र का क्षमता वृद्धि कर दिया जाना था, मगर अभी तक उपकेंद्र का क्षमता वृद्धि नहीं हो सकी है। इससे यहां ओवरलोड की समस्या बनीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन करीब 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह के वक्त करीब डेढ़ घंटे के अंदर 23 वार से अधिक बिजली ट्रिप की। शनिवार की रात में बिजली सप्लाई शुरू हुई, मगर रात में भी कटौती जारी रही। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी।

बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई सही समय नहीं रह गया है। रविवार की सुबह भी यहीं समस्या रही। बीच-बीच में लो-वोल्टेज भी बिजली आपूर्ति मिल रही है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में खासा नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed