फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tricolour in hands and Bharat Mata ki Jai on lips

Sonebhadra News: हाथों में तिरंगा और लबों पर भारत माता का जयषोष

Thu, 14 Aug 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tricolour in hands and Bharat Mata ki Jai on lips
रॉबर्ट्सगंज में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग।  - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग
सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के बढ़ौली चौराहे से कचहरी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम बद्रीनाथ सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में रिमझिम बारिश के बाद भी देशभक्ति का जोश कम नहीं हुआ। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, भावनात्मक जुड़ाव और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। यह जनभागीदारी का सफल आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और प्रेम का प्रतीक है।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से अपील किया कि हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि वर्ष 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई थी। तब से नियमित जनमानस ने उत्साहपूर्वक इसमें भागीदारी निभाई है, जिससे तिरंगे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत हुआ है। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार, डीपीआरओ नमिता शरण, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed