फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tricolor will be available in the post office for 25 rupees

Sonebhadra News: डाकघर में 25 रुपये में मिलेगा तिरंगा

Thu, 10 Aug 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will be available in the post office for 25 rupees
सोनभद्र। आजादी के उत्सव को भव्य बनाने के लिए सरकार ने हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। लोगों को तिरंगा झंडा आसानी से मुहैया कराने के लिए डाक विभाग ने 26 हजार तिरंगे की खेप मंगा ली है। इसे जिले के सभी डाकघरों में उपलब्ध कराया गया है। बाजार से काफी सस्ता महज 25 रुपये देकर लोग डाकघर से तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। तिरंगा बिक्री के लिए डाक कर्मचारी प्रचार प्रसार में जुटे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में देश भर में नौ अगस्त से मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा की कमी न हो, इसके लिए डाक विभाग के माध्यम से लोगों को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर रमेश तिवारी का कहना है कि शासन की तरफ से डाकघरों के माध्यम से बिक्री के लिए कुल 26 हजार तिरंगा भेजा गया है। इसमें 12 हजार तिरंगा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित डाकघरों में भेजा जा चुका है। वहीं 14 हजार तिरंगा राबर्ट्सगंज प्रधान डाकघर में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि राबर्ट्सगंज के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में संचालित शिक्षण संस्थान प्रधान डाकघर से तिरंगा खरीद सकते हैं। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय के कर्मचारी एवं आमजन से भी अधिक से अधिक तिरंगा खरीदने की अपील की। बताया कि प्रधान डाकघर सहित अन्य डाकघरों में पर्याप्त मात्रा में तिरंगा उपलब्ध है।
विज्ञापन

60 समूह की महिलाएं बना रही 2.6 लाख तिरंगा
सोनभद्र। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरा माटी मेरा देश, मेरा अभिमान, हर घर तिरंगा फहराने के लिए समूह की महिलाएं तिरंगा झंडा निर्माण करने का कार्य प्रारंभ कर दी है। बृहस्पतिवार को समूह की महिलाएं तिरंगा झंडा तैयार करते हुए देखी गई। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि सोनभद्र जिले को राज्य स्तर से 2.6 लाख झंडा बनाकर समूह की महिलाओं के माध्यम से आपूर्ति करने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में संचालित 60 समूह की 430 महिलाएं मिल कर के इस लक्ष्य को पूरा करने में पूरे शिद्दत से लगी हुई है। समूह की महिलाओं के की तरफ से बनाए गए तिरंगे झंडे इस बार सभी के घरों पर लहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed