फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribute to Karpuri Thakur on his birth anniversary

Sonebhadra News: जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को किया नमन

Fri, 24 Jan 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tribute to Karpuri Thakur on his birth anniversary
सोनभद्र। अपना दल एस के छपका स्थित जिला कार्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सामाजिक समरसता में उनके योगदान को सराहा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक विचारधारा समाजवादी थी और वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण व डॉ. राममनोहर लोहिया के अनुयायी थे। बिहार में पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था उनका क्रांतिकारी कदम था। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड एवं प्रदेश सचिव श्रमिक मंच विनोद यादव रहे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर 1952 से लगातार विधायक रहे और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भी रहे। उन्होंने दो बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। संचालन कार्यवाहक जिला महासचिव कृष्णकांत कुशवाहा ने किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर पटेल, मीडिया प्रभारी अनूप पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच इं.केडी सिंह, सुनील चौधरी, प्रवीण तिवारी, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed