फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribals are getting their right in BJP government

भाजपा सरकार में आदिवासियों को मिल रहा उनका हक: एके शर्मा

Tue, 07 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tribals are getting their right in BJP government
जुगैल में बनवासी जन संवाद को संबोधित करते पूर्व आईएएस एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विधान परिषद सद? - फोटो : SONBHADRA
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मंगलवार को जुगैल ग्राम पंचायत के टोला पंचपेड़िया में बनवासी गिरीवासी जन संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने वनवासियों के मसीहा बिरसा मुंडा एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व की सरकारों को आड़े हाथों लिया। कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी यदि यह इलाका पिछड़ा है तो यह बहुत ही दुखद है। जब से केंद्र में मोदी के नेतृत्व की सरकार और प्रदेश में योगी की सरकार बनी है तब से विकास की गति बढ़ी है। सभी महत्वाकांक्षी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं और इसी तरह आगे भी बढ़ती रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने आपके जीवन में खुशहाली के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य से जुड़े संबंधित महत्वाकांक्षी कार्य किए हैं। इससे आपके जीवन में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा। उन्होंने जुगैल क्षेत्र में मोबाइल से वंचित क्षेत्रों को संचार से जोड़ने का भी भरोसा दिया। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं होगा। जन संवाद कार्यक्रम के समापन पर वनवासियों में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, बनवासी प्रकल्प के उपाध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय, जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, राजा मिश्रा, सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, कालीचरण खरवार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व प्रधान रामेश्वर बैसवार, बुद्धि राम, जनार्दन प्रसाद, पूर्व प्रमुख दयाराम बैसवार, गणेश तिवारी, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजी बैगा ने की। संचालन धर्मेंद्र एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed