फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Transformers shutting down due to heat in summer, 37 burnt in three days

Sonebhadra News: गर्मी में हीट होकर बंद हो रहे ट्रांसफॉर्मर, तीन दिन में 37 जले

Thu, 30 May 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Transformers shutting down due to heat in summer, 37 burnt in three days
जिले में गर्मी का सितम जारी है। बीते तीन दिन में अचानक बढ़े तापमान ने पिछले सभी रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी तो ट्रांसफॉर्मर भी हांफने लगे हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पहले औसतन जहां प्रतिदिन सात से आठ ट्रांसफॉर्मर जल रहे थे। वहीं बीते तीन दिन में 37 ट्रांसफॉर्मर जले हैं। कई जगह ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटना भी हुई। अफसरों की मानें तो लगातार आपूर्ति से ट्रांसफॉर्मर का तापमान 75-77 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। तापमान मेंटेन करने के लिए कूलर का सहारा लिया जा रहा है या आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीते वर्षों में जनपद का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस ही रहता था। 26 मई तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के अंदर ही रहा। इसके बाद तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अचानक तापमान बढ़ने के कारण गर्मी से परेशान लोग बिजली उपकरणों की मदद ले रहे हैं। इससे ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ा है। आसमान से बरसते अंगारों के बीच ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर तपने लग रहे हैं। बिजली निगम के छपका स्थित वर्कशॉप में पहले हर रोज सात से आठ ट्रांसफॉर्मर जले आते थे।
विज्ञापन

इधर तीन दिन से इसकी संख्या बढ़कर 12-13 पहुंच गई है। तीन दिन में 37 ट्रांसफॉर्मर आ चुके हैं। सर्वाधिक 10, 25, 63 के ही ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर मरम्मत करते हुए तत्काल बदल जा रहा है। बिजली निगम के यहां बैकअप में भी करीब सौ ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं। इसमें 100 केवी से लेकर 10 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर हैं। छपका स्थित वर्कशॉप के एसडीओ एसके सिंह का कहना है कि मई माह में औसतन प्रतिदिन सात से आठ जले ट्रांसफॉर्मर आ रहे हैं। बीच में चार दिन एक भी ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना नहीं थी। मगर, इधर तीन दिन में तापमान में अचानक हुई वृद्धि से ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बढ़ गई है। औसतन 12-13 ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
धू-धूकर जला 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर
रॉबर्ट्सगंज के कम्हारी महाल स्थित जवाहर पैलेज के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जल गया। ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफॉर्मर जलने की बात कही जा रही है। बीते एक सप्ताह में रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बढ़ी है। कहीं जंफर तो कहीं तार जलने से आपूर्ति बाधित रहा।

---
कूलर से ट्रांसफॉर्मर का तापमान कर रहे मेंटेन
कुसुम्हा विद्युत उपकेंद्र में पांच-पांच एमवी के दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। यहां से पांच एमवी का ट्रांसफॉर्मर हटाकर उसकी जगह 10 एमपी का ट्रांसफॉर्मर लगना है। क्षमता वृद्धि नहीं होने से यहां ओवरलोड की समस्या है। ट्रांसफॉर्मर का तापमान मेंटेन करने के लिए कूलर लगाया गया है। वहीं छपका और सलखन में ट्रांसफॉर्मर का तापमान मेंटेन करने के लिए ठंडा पानी डाला जा रहा है। ट्रांसफॉर्मर का तापमान 77 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed