{"_id":"5eeb90ef8ebc3e431d5dc09e","slug":"transformer-burned-power-supply-stalled-for-a-week-sonbhadra-news-vns530887154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जला, हफ्ते भर से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जला, हफ्ते भर से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
म्योरपुर। इलाके की देवरी ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग पर बसी एक बड़ी आबादी बीते एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर है। ट्रांसफार्मर जल जाने बिजली आपूर्ति से ठप है। लोगों ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है, ऐसा न होने की दशा में उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
लोगों का कहना है कि दस दिन पूर्व 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के जल जाने से लोग बेहाल हैं। विभाग द्वारा दो-तीन दिन बाद नया ट्रांसफार्मर लाकर लगाया गया। मगर कुछ घंटे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बताया कि इससे एक सप्ताह से लोग परेशान चल रहे हैं। लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामधनी गुप्ता, सुरेंद्र, अमित, रामकिशुन, रामू प्रसाद, प्रिंस आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में दिन तो किसी तरह कट जा रहा है मगर रात में नींद नहीं पूरी हो पा रही है। मच्छरों के कारण पूरी रात जागकर बिताना पड़ रहा है। हालत यह हो गयी है कि लोगों का मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों का संपर्क भी टूट जा रहा है। आरोप है कि नधिरा उपकेंद्र से जुड़ा होने के बाद बीते कई माह से बिजली की दुर्व्यवस्था को लेकर परेशान चल रहे हैं। बार-बार बिजली आपूर्ति में अवरोध के कारण लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।