फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Training given to 485 employees in three shifts

तीन पाली में 485 कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Training given to 485 employees in three shifts
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में चुनाव कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी व बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने तीन पाली में 485 लोगों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

डीडीओ ने बताया कि सुबह नौ से 11 बजे तक प्रथम चरण में पार्टी संख्या एक से 162, द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक 163 से 324 तक, तृतीय पाली में तीन बजे से शाम पांच बजे तक 325 से 485 बूथ संख्या में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतपेटी में डाले गए मतपत्र किस तरीके से खोले जाएंगे व गिने जाएंगे इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए महत्वपूर्ण चीजों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। बीएसए ने ड्यूटी में लगे शिक्षकों को बताया कि प्रशिक्षण द्वारा जो जानकारी दी जा रही है, उसमें किसी भी प्रकार से किसी को कोई दिक्कत या कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल पीठासीन अधिकारी तथा उच्च अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जहां उनको समझ में ना आए वहां अपने संबंधित अधिकारी से अवगत होते हुए ही कार्य करें जिससे कि किसी प्रकार से कोई दिखत उत्पन्न ना हो पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed