फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traffic jam following a road accident

Sonebhadra News: सड़क हादसे के बाद लगा जाम

Fri, 11 Sep 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam following a road accident
श​क्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग ​स्थित हाथीनाला में वाहनों से लगा जाम। संवाद
हाथीनाला थाना क्षेत्र के रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की रात नौ बजे हुए सड़क हादसे के बाद से लगा जाम शुक्रवार को भी बरकरार रहा। लगभग 22 घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों को जरूरी कामकाज छोड़ बीच से ही लौटना पड़ा। कुछ लोगों की ट्रेन छूट गई। हाथीनाला-रेणुकूट के बीच लगे जाम का असर हाथीनाला-दुद्धी मार्ग और तेलगुड़वा-हाथीनाला के बीच भी बना रहा। यात्री बसें भी बीच से ही लौटती रहीं। रात नाै बजे तक जाम समाप्त नहीं हुआ था।
विज्ञापन

हाथीनाला तिराहे से तीन किमी दूर एनएच पर कोयला लदे वाहन को पीछे वाले ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद वाहन पर कोयले को दूसरे वाहन पर शिफ्ट कराया जाता था। उसी दौरान चालक हाईवे पार करने लगा। तभी वहां से गुजर रहे पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई। इससे कुछ राहत मिली तो रात में हुई बारिश के बाद एक माल लदा ट्रक सड़क किनारे की मिट्टी में धंसकर टेढ़ा हो गया। इसके कारण आवागमन तरह बाधित हो गया और रात भर लोग जाम में फंसे रहे। हाईवे पर फ़्लाई ऐश लदे एक वाहन को भी पलटने की बात कही जा रही है। जाम का असर मुर्धवा मोड़ से लेकर रेणुकूट के मुख्य बाजार तक दिखाई दिया।
विज्ञापन

सुबह कुछ देर के लिए राहत मिली। इसके बाद फिर जाम लग गया। हाईवे की पूर्वी लेन पर हाथीनाला टोल प्लाजा से रेणुकूट तक जाम लग गया। रेणुकूट से आगे अनपरा-पिपरी के बीच रह-रहकर जाम लगता रहा। पिपरी और हाथीनाला पुलिस वाहनों को मुर्धवा और हाथीनाला से दुद्धी के रास्ते डायवर्ट कर स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटी रही। जाम के चलते मौके पर क्रेन ले जाना संभव नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हाथीनाला विनोद कुमार यादव ने बताया कि हथवानी के भुतहिया पुलिया के पास एक कोयला लदा भारी वाहन रात में खराब होकर फंस गया। उसको किसी तरह हटवाया गया। शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे एक और ट्रक खराब हो गया। इसके कारण जाम लग गया। खराब वाहन को हटवाने की कवायद के साथ ही डायवर्ट रूट से वाहनों को भेजा जा रहा है।
हाईवे पर वाहनों के खराब होने से जाम की स्थिति बनी। सुबह जाम को खुलवा लिया गया था लेकिन एक और वाहन खराब होने से जाम लग गया। आवागमन सुचारु करने की कोशिश जारी है। - हर्ष पांडेय, सीओ पिपरी।

जानकारी मिलते ही पिपरी-हाथीनाला एसओ से संपर्क कर जाम हटवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। आगे ऐसी स्थिति न आने पाए इसके भी प्रयास किए जाएंगे। - अशोक कुमार गुप्ता, एसडीएम दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed