फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traders met SDM to protest against putting red marks on houses

Sonebhadra News: घरों पर लाल निशान लगाने के विरोध में एसडीएम से मिले व्यापारी

Sun, 17 Sep 2023 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Traders met SDM to protest against putting red marks on houses
नगर की प्रमुख सड़कों पर नगर पालिका के साथ लोक निर्माण विभाग की ओर से नापी कराकर घरों पर लाल निशान लगाए जाने से रहवासियों में खलबली मची हुई है। इस मामले को लेकर रविवार को नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपन सौंपते हुए बैठक से मसले का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग और मिठाई लाल सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछले दिनों लोकनिर्माण विभाग ने अलग-अलग सड़कों पर दोनों ओर अतिक्रमण के नाम पर मनमाने ढंग से लाल निशान लगाया है। निवासियों को भविष्य में नोटिस देने की धमकी भी दे रहे थे। इससे नगर के व्यापारी, रहवासी भयभीत हैं। उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट मंडराता दिख रहा है। मांग किया कि इस गंभीर मसले पर व्यापारियाें के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की जाय। लोगों की बातें सुनी जाए और उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाना चाहिए। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि वर्तमान में नापी का उद्देश्य केवल लोक निर्माण विभाग की ओर से अपनी जमीनों को चिह्नित करना है। भविष्य में नगर का सुंदरी करण कराने से पूर्व सभी के साथ विस्तृत चर्चा होगी। उसके बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, चंदन केसरी, नगर उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, मनीष खंडेलवाल, मनोज जालान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed