{"_id":"673f6a8d0819653e780178cd","slug":"traders-expressed-displeasure-over-problems-not-being-resolved-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120729-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: समस्याओं का समाधान न होने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: समस्याओं का समाधान न होने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक बुधवार की रात जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल के आवास पर हुई। इसमें चिकित्सा, ट्रांसपोर्ट, पार्किंग और अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की रूपरेखा बनाई गई। साइबर अपराध को लेकर जागरूक करने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश के बावजूद व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा। जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की आबादी लगभग डेढ़ लाख होने के बावजूद कोई सिटी अस्पताल नहीं है, जबकि नगर में पहले संयुक्त चिकित्सालय था, वह बिल्डिंग खाली पड़ी है। पिछले एक दशक से इस समस्या को विभिन्न पटलों पर लगातार उठाया जा रहा है। अगर समस्याएं अविलंब दूर नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल की दूरी लगभग पांच किमी दूर होने से रात्रि में कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पाता। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर एवं पार्किंग के लिए अरसे से मांग की जा रही है। इसके चलते व्यापारियों का शोषण हो रहा है। ई चालान की बढ़ती संख्या व्यापारियों के लिए समस्या पैदा कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह एवं प्रदीप जायसवाल ने साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं से बचाव के लिए व्यापारियों को जागरूक करने की मांग रखी। नगर महामंत्री जसकीरत ने कहा कि जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं है और न ही कोई कार्डियोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट है। इससे मरीज के तीमारदारों को भटकना पड़ता है। बैठक में शरद जायसवाल, कृष्णा सोनी, सिद्धार्थ सांवरिया, अमित अग्रवाल, धर्मराज सिंह, अभिषेक गुप्ता, नागेंद्र मोदनवाल आदि मौजूद रहे।