रॉबर्ट्सगंज राम सरोवर में सूर्य को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं। संवाद
Link Copied
सोनभद्र। उगा हो सूरज देव, भईल भिनसरिया, अरघ के बेलिया ना हो..., दुखवा मिटाईं छठी मइया, रउए असरा हमार, सबके पुरावेलीं मंशा, हमरो सुन लीं पुकार... जैसे पारंपरिक छठ गीतों के बीच सोमवार की भोर जिले के छठ घाट भक्तिमय माहौल में डूबे रहे। सूर्य की पहली किरण के साथ व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया। परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इस दौरान छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से घाट गूंजते रहे। जिले के 188 प्रमुख छठ घाटों समेत करीब 400 स्थानों पर पूजा हुई। भोर से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। रॉबर्ट्सगंज नगर के घुवास खुर्द स्थित शाहगंज रजवाहा छठ घाट पर पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी तरह नगर के रामसरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा, बढ़ौली पोखरा और पुसौली स्थित छठ घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा की। पूजा संपन्न होने के बाद घाटों पर प्रसाद ग्रहण करने और वितरित करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। एक-दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देकर लोगों ने पर्व का समापन किया। रेणुकूट : भोर से ही रेणुकूट, पिपरी, मुर्धवा और खाड़पाथर सहित विभिन्न छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को दूध से अर्घ्य अर्पित किया। परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। हाथीनाला : गुरमुरा छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक गोंड, उज्ज्वल पटेल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और संचालक रिकी सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे। रेणुसागर : अनपरा नगर के वार्ड नंबर 14 स्थित मालवीय नगर के कहुआ नाला स्थित अर्जुन छठ घाट पर सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरे क्षेत्र में छठी मइया के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को निशुल्क चाय और प्रसाद स्वरूप चना-घुघरी व हलवे का वितरण किया गया। इसके अलावा रेणुसागर शिव मंदिर और तापीय परियोजना के आवासीय परिसर सहित अन्य छठ घाटों पर भी विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। बभनी : क्षेत्र के 38 छठ घाटों पर सोमवार की सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ व्रती महिलाओं ने सूप में फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य पूजन सामग्री सजाकर अर्घ्य अर्पित किया। शंखध्वनि और छठी मइया के जयकारों से घाट गूंज उठे। इसी तरह चोपन स्थित सोन नदी छठ घाट और ओबरा के रेणुका नदी घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद व्रतियों ने पारण किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए घाटों पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।