फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Traders are angry over the delay in issuing Khasra register

Sonebhadra News: खसरा रजिस्टर जारी करने में देरी पर व्यापारियों में नाराजगी

Mon, 21 Apr 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Traders are angry over the delay in issuing Khasra register
छह साल बाद भी नगर पालिका से गायब हुए खसरा रजिस्टर का सुराग न मिलने और नए खसरा रजिस्टर की प्रक्रिया भी आगे न बढ़ने से लोगों में असंतोष है। सोमवार को व्यापारियों ने इस संबंध में नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने फुटपाथ दुकानदारों के लिए निर्धारित स्थानों पर टीन शेड सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी जरूरी बताया। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर की सबसे बड़ी समस्या खसरा रजिस्टर का न बनना है। उद्योग व्यापार मंडल बीते कई वर्षों से इसके लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

छह साल पहले यह रजिस्टर चोरी हुआ था। अब तक न तो वह रजिस्टर ढूंढा गया और न ही नया रजिस्टर तैयार कर उसका प्रकाशन किया जा सका है। भूमि विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। कहा कि पूर्व डीएम एस. राजलिंगम ने नए रजिस्टर के लिए सर्वे कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे पूरा हो चुका है, लेकिन तीन वर्षों बाद भी उसका प्रकाशन नहीं हुआ है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने बताया कि खसरा रजिस्टर प्रकाशन का जिम्मा अब नगर पालिका परिषद को सौंपा गया है। बावजूद इसमें देरी की जा रही है।
युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल और नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने मांग की कि जनहित में खसरा रजिस्टर का अविलंब प्रकाशन कराया जाए। जिला महामंत्री राजेश बंसल, कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, फुटपाथ व्यवसाइयों के अध्यक्ष रामचंद्र सोनकर ने चयनित स्थानों पर टिन शेड बनाकर फुटपाथ व्यवसाइयों को स्थान देने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, नगर संगठन मंत्री अभिषेक केशरी, नगर उपाध्यक्ष अशु अग्रहरी, महिला नगर अध्यक्ष ऋतु अग्रहरी, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed