फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tractor-trolley loaded with sand was taken out of the possession of officers

अफसरों के कब्जे से छुड़ा ले गए बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with sand was taken out of the possession of officers
करहिया व बोधाडीह गांव से सटकर बहने वाली कनहर नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन खेल जारी है। मंगलवार की रात फोर्स के साथ एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी और सीओ रामाशीष यादव ने इन गांवों में छापा मारा। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली तो पकड़ लिए लेकिन कुड़वा गांव के तुमिया में मनबढ़ लाठी-डंडे के बल पर अधिकारियों के चंगुल से एक ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ा ले गए। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत कई के खिलाफ सरकारी कार्य बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि मंगलवार की रात एसडीएम और सीओ के साथ फोर्स ने करहिया और बोधाडीह गांव से बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली के साथ दो लोगों को पकड़ लिया। उन्हें थाने ले जाया जा रहा था। रास्ते में तुमियां प्राथमिक स्कूल के पास लाठी-डंडे से लैस कुछ पुरुष व महिलाएं जबरदस्ती एक ट्रॉली को छुड़ा ले गए। एसओ ने बताया कि खनिज कर्मी की तहरीर पर बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पकड़े गए मुकेश यादव और लोकनाथ यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। वहीं जबरदस्ती बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ाकर ले जाने वाले गुलाब यादव, गंगा यादव समेत अन्य के खिलाफ खनन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed