{"_id":"689cdf1db569b448ab0dd165","slug":"tractor-driver-died-due-to-electric-shock-uproar-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-132652-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: करंट से ट्रैक्टर चालक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: करंट से ट्रैक्टर चालक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
शक्तिनगर। पड़ोस में स्थित एनटीपीसी विंध्याचल पावर प्रोजेक्ट के परिसर में काम के दौरान बुधवार को करंट से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को ट्रामा सेंटर बैढ़न के परिसर में रख हंगामा कर दिया।
बताया जा रहा है कि शंभू साकेत (36) पुत्र सीताराम साकेत निवासी रजमिलान थाना माड़ा एनटीपीसी विंध्याचल में कार्य करने वाले ठेकेदार के यहां ट्रैक्टर चालक था। ट्रैक्टर ट्राली में वेल्डिंग कार्य के लिए डीजी सेट (डीजल जनरेटर) स्थापित किया गया था। इसी डीजी के करंट में आने से शंभू झुलस गया। इसके बाद उसे साथी कामगारों ने बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर शव को ट्रामा सेंटर के गेट पर रख दिया और विरोध प्रदर्शन के साथ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते, तहसीलदार सविता यादव, टीआई विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, टीआई कोतवाली बैढ़न अशोक सिंह परिहार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश शुरू की, लेकिन परिजन मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसके चलते ट्रामा सेंटर परिसर में भारी भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर विधायक राजेंद्र मेश्राम पहुंचे और अधिकारियों सहित संबंधित लोगों से बातचीत किया। विधायक ने बताया कि घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मृतक के आश्रित को मुआवजा व पेंशन का लाभ देने का आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया गया।