फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tobacco is the enemy of the country, society and home, Ashok

तंबाकू देश, समाज और घर का है दुश्मन, अशोक

Tue, 31 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tobacco is the enemy of the country, society and home, Ashok
सोनभद्र। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। गोष्ठी के माध्यम से तंबाकू के खतरों से आगाह किया गया तो रैली निकाल भी लोगों को तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की अपील की गई।
विज्ञापन

कीर्ति इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज विद्यालय पुसौली परिसर में हुई गोष्ठी हुई में डायरेक्टर डॉ. एके सिंह व डायरेक्टर अनीता सिंह ने विद्यार्थियों को तंबाकू का इस्तेमाल न करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि तंबाकू का सेवन शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। इससे बचना बेहद जरूरी है। प्राचार्य जींस मैथ्यू, श्रवण कुमार, फरीदा, पुष्पा जैसल, गीता कुमारी, पुष्पांजलि सिंह, रश्मि पटेल, प्रिया पांडेय, छात्रा सरिता, रुचि, रिया, प्रियंका, राजीव, शिवानंद, अनीशा, अंकिता, सौम्या, सोनी, अंजलि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

चुर्क: जेपी एसोसिएटेड से संचालित जय ज्योति इंटरमीडिएट कॉलेज चुर्क में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स ने तंबाकू निषेध दिवस मनाया। प्रधानाचार्य अमिता पांडे, एनसीसी प्रभारी गौरव मिश्रा, वाणिज्य शिक्षक गौरव त्रिपाठी और कार्यालय लिपिक विष्णु पांडे ने तंबाकू और नशा त्यागने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके लिए एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली और लोगों को नशा मुक्ति के लिए सभी नशीली चीजों को त्यागने के लिए प्रेरित भी किया। सलखन: मादक पदार्थ निव्यर्सन केंद्र सलखन पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने हवन पूजन किया। रैली निकाल कर लोगों को नशा मुक्ति के लिए सभी नशीली चीजों को त्यागने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अंगद तिवारी, रमाशंकर भारती, प्रतीक्षा भारती, ईश्वर चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed