फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tobacco is fatal for health, avoid consumption

तंबाकू स्वास्थ्य के लिए है जानलेवा, सेवन से बचें

Wed, 10 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tobacco is fatal for health, avoid consumption
जिला संयुक्त चिकित्सालय में तंबाकू नियंत्रण दिवस पर शपथ लेते चिकित्सक सहित अन्य। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर क्रांति कुमार के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए चिकित्सकों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सीएमएस डॉ. कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार का तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक भी किया जाता है। बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के नेतृत्व में ओपीडी कैंपस में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अस्पताल में आए मरीजों और उनके परिजनों से भी हस्ताक्षर कराए गए। लोगों को तंबाकू के नुकसान के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान लोगों को निर्देशित भी किया गया है कि अगर जिला अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार के तंबाकू सेवन करते हुए पाए गए तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कराते हुए अर्थदंड भी लगाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. अरुण चौबे, डॉ. एसके, डॉ. दयाशंकर, डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. एके गरौठिया, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. डी. सोनकर, राहुल पांडेय, फार्मासिस्ट अजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

घोरावल। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में नो स्मोकिंग डे मनाया गया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने शपथ लेकर तंबाकू और उससे बने उत्पादों के सेवन को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। डॉ. राजेश सिंह, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. आरके यादव, बीपीएम प्रशांत दुबे, फार्मासिस्ट आशीष शुक्ला, अमित सिंह, अनिल यादव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, बैजनाथ, भगवानदास इत्यादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed