फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To promote talent through expression series

एक्सप्रेशन सिरीज के जरिए प्रतिभाओं को देंगे बढ़ावा

Thu, 18 Jun 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
To promote talent through expression series
सोनभद्र-अनपरा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कोरोना काल को देखते हुए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एक्सप्रेशन सीरीज शुरू की गई है। इसको लेकर जहां विद्यार्थियों में उत्साह है। वहीं विद्यालय प्रबंधन भी इसको लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लगे हुए हैं।
विज्ञापन

संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनपरा के प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डि’सूजा ने बताया कि सीबीएसई एक्सप्रेशन सीरीज के लिए स्कूल के विद्यार्थियों को चार वर्गों में बांटा गया है। पहले वर्ग में कक्षा तीन से पांच के छात्रों को शामिल किया जाएगा। दूसरे वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के स्टूडेंट्स रहेंगे और तीसरे वर्ग में कक्षा नौ और दस के विद्यार्थी शामिल होंगे। चौथे वर्ग में 11वीं और 12वीं के छात्रों को रखा गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएवी प्रधानाचार्य वीके सिंह ने भी सीबीएसई बोर्ड के तरफ से शुरू की गई एक्सप्रेशन सिरीज को विद्यार्थियों को लाभदायक बताया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इसका लाभ उठाएं, इसके लिए उन्हें और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि इस सिरीज में विद्यार्थियों को 15 जून से 15 जुलाई तक संबंधित स्कूल में आवेदन करना होगा। निबंध और कविताओं के रूप में एंट्री लली जाएगी। वैकल्पिक भाषा के रूप में हिंदी अथवा अंग्रेजी का चयन किया जा सकेगा। विद्यालयों की तरफ से प्रत्येक श्रेणी से सर्वश्रेष्ठ एक प्रविष्टि 16 से 21 जुलाई के बीच सीबीएसई एक्सप्रेशन एप पर अपलोड की जाएगी। प्रविष्टि का मूल्यांकन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज द्वारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed