फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To hold elections of villagers performance

चुनाव कराने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 20 Sep 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 20 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
To hold elections of villagers performance
नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक अंतर्गत मांची के ग्रामीणों ने रविवार को संयुक्त वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष का चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए चार दिन पूर्व वन विभाग की ओर से कराए गए चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि वन विभाग के एसडीओ पीके सिन्हा ने गड़बड़ी की शिकायत पर चुनाव को निरस्त कर दिया है। लेकिन अभी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की है।
विज्ञापन


मांची के ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व कराए गए चुनाव में पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। लेकिन वन विभाग की टीम की ओर से चुनाव में गड़बड़ी की गई है। चुनाव निरस्त करने के बावजूद भी अभी तक चुनाव कराने की तिथि घोषित नहीं की गई है। बीडीसी लाल बहादुर का कहना है कि वन विभाग निष्पक्ष चुनाव कराए। मुहम्मद अली और रामवृक्ष का कहना है कि मनमाने ढंग से अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया था, जिसे ग्रामीणों ने मानने से इनकार कर दिया। विजय प्रजापति और सुरेंद्र का कहना है कि मनमाने ढंग से चुनाव को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


विंदू और कमलेश का कहना है कि पांच कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में यथाशिघ्र चुनाव कराया जाना चाहिए। बालेंद्रर और भुनेश्वर का कहना है कि जब तक चुनाव नहीं कराया जाता है तब तक ग्रामीण चुप नहीं बैठने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में कंता, पारस, रामचंद्र, रामलखन, सुबराती, सबजुल, दिनानाथ, हातिम अली, रामरक्षा,  राजधानी, शंकर गुजर, कौशल, पप्पू, भरत, रामअवध आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed