फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To celebrate Diwali, cousin had got out of bike to sell chilli, painful death due to collision with tractor

दिवाली मनाने के लिए मिर्च बेचने बाइक से निकले थे चचेरे भाई, ट्रैक्टर से टक्कर में हुई दर्दनाक मौत  

Fri, 13 Nov 2020 09:00 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 13 Nov 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
To celebrate Diwali, cousin had got out of bike to sell chilli, painful death due to collision with tractor
demo pic

सोनभद्र जिले के बरौंधी गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों के मृत होने की पुष्टि की। हादसे के बाद ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बरौंधी निवासी सुनील कुमार कोल (18) पुत्र सुरेश कोल और उनके चचेरे भाई अनिल कुमार कोल (22) पुत्र लालता प्रसाद शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर से एक बाइक पर एक बोरी हरी मिर्चा लेकर घोरावल बाजार में बेचने जा रहे थे। दोनों अभी घर से कुछ दूर गए ही थे कि सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनके बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक से अलग-अलग कुछ दूर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वालों के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजवाया जहां चिकित्सक ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह अस्पताल पहुंच गए। 

मृतक सुनील के पिता सुरेश कोल ने बताया कि इस बार धान की फसल तैयार नहीं थी। परिवार के लोगों ने मिर्च की खेती भी की है। शनिवार को दीपावली है। दोनों युवकों ने सोचा कि धान नहीं तैयार है तो मिर्च ही बेच कर त्योहार मना लिया जाए। शाम को एक बोरे में मिर्च लेकर दोनों घोरावल बाजार जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हादसा हो गया। मृतकों में सुनील दो भाइयों में छोटा है और अनिल तीन भाइयों में छोटा है। अनिल की पिछले वर्ष मई में ही तेंदुआर गांव में शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed