फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To bridge the mobilization

पुल के लिए हुए लामबंद

Sun, 10 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 10 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
To bridge the mobilization
दशकों से उपेक्षा का शिकार रहे रेणुका पार के आदिवासियों ने विकास में सबसे बड़ी बाधा रेणुका पुल के निर्माण के लिए रविवार को जुलूस निकाला। रेणुका नदी के तट से जुलूस निकाल कर आदिवासियों ने साफ  संकेत दिया कि अगर अब पुल का निर्माण नहीं हुआ तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे। रेणुका तट से निकला जुलूस ओबरा थाने के पास जनसभा में तब्दील हो गया। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को सौंपा गया।
विज्ञापन



इससे पहले राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले भारी संख्या में आदिवासी सुबह से ही रेणुका तट पर जुटने लगे। उसके बाद इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी के नेतृत्व में निकला जुलूस राखी पुल एवं झरियानाला होते हुए ओबरा थाने के समक्ष पहुंचा। जुलूस के दौरान तमाम नारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया। जनसभा के दौरान तमाम वक्ताओं ने कहा कि केवल पुल नहीं होने की वजह से रेणुका पार की जनता कालापानी का दंश झेल रही है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे इस गंभीर समस्या को जरूर समझेंगे। सभा को इंटक जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, युवा समाजसेवी रमेश सिंह याद, इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेशानंद, महामंत्री हरेंद्र कुमार पांडेय, ओपी सिंह, एसके उपाध्याय, पनारी के ग्राम प्रधान उदित नारायण, भोला यादव, आरके शुक्ल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बृजेश तिवारी, दीनानाथ शर्मा, रामविलास दूबे, भगवान पनिका, बीरा देवी, रामदुलारे, शशांक मिश्रा, शमीम अख्तर खां, लक्ष्मण यादव, हीरालाल, हरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed