फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Time set for opening of bullion, general store, tent house

सराफा, जनरल स्टोर, टेंट हाउस खोलने के लिए समय निर्धारित

Tue, 05 May 2020 04:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Time set for opening of bullion, general store, tent house
सोनभद्र। जिले में एक भी कोरोना वायरस के सक्रिय केस न मिलने की स्थिति में सोनभद्र जिले को ग्रीन जोन में मानते हुए सामान्य गतिविधियों के संचालित करने की सुविधा दी है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सभी तरह की गतिविधियों को चालू कर दिया गया है। शहरी इलाकों में सामाजिक दूरी बनाये रखने के निमित्त भीड़ को रोेकने के लिए रोस्टर के मुताबिक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गयी है। शहरी इलाकों में 17 मई के लिए दुकानों को खोलने का रोस्टर अपर जिला मजिस्ट्रेट योगेंद्र बहादुर सिंह ने जारी कर दिया है। शहरी इलाकों के दुकानों को खोलने का समय सुबह सात बजे से शाम छह का समय निर्धारित किया गया है। गारमेंटस, फुटवियर की दुकानें सोमवार गुरुवार व शनिवार को खुलेंगी। इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिकलशॉप, हार्डवेयर व बर्तन की दुकानें मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को खुलेंगी। जनरल स्टोर, कास्मेटिक, सर्राफा, रस्सी बांधी, घड़ी, चश्मा, प्रिंटिंग प्रेस, खराद, टेंट हाउस, फर्नीचर, टायर व टायर रिपेयरिंग की दुकानें मंगलवार व शुक्रवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी। दुकानों पर लॉकडाउन के पालन के साथ ही सामाजिक दूरी बनाये रखने व नियमित रूप से सैनिटाइज व साफ-सफाई, हैंडवाश की व्यवस्था संबंधित दुकानदार को कराना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed