फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Timadars created ruckus on the death of the woman before treatment

उपचार शुरू होने से पहले युवती की मौत, हंगामा

Mon, 12 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Timadars created ruckus on the death of the woman before treatment
सोनभद्र। जिला अस्पताल में सोमवार को उपचार शुरू होने से पहले ही रेणुकूट की एक युवती की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर तीमारदार आक्रोशित हो गए और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब सात बजे रेणुकूट की एक युवती को गंभीरवस्था जिला अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीज को कोराना की जांच कराने के लिए भेजा। घरवाले युवती को जांच कराने के लिए ले जा रहे थे कि मौत हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उपचार न करने मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। पीआरवी मौके पर पहुंची लेकिन मामला सुलझा नहीं सका। कुछ ही देर बाद दलबल के साथ कोतवाल अंजनी कुमार राय भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल ने परिजनों से बातचीत कर शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि रविवार को रेणुकूट स्थित एक अस्पताल से युवती की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया था। घरवाले पीएम कराने को तैयार नहीं हुए और शव लेकर घर चले गए। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed