फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tight security arrangements on Holi, three beds reserved in each CHC

Sonebhadra News: होली पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, प्रत्येक सीएचसी में तीन-तीन बेड आरक्षित

Thu, 13 Mar 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements on Holi, three beds reserved in each CHC
रंगों का त्योहार होली जनपद में कल यानी 14 मार्च को मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से होली पर कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बृहस्पतिवार को होलिका दहन से लेकर होली वाले दिन संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनात रहेगी। प्रत्येक सीएचसी में तीन-तीन बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली खेलने की अपील की है। कहा कि अगर किसी ने होली के रंग को बदरंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में किया गया है, यहां खुफिया टीमों की भी नजर होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य, दमकल विभाग की तरफ से भी तैयारियां की गई हैं। जनपद में 1500 स्थानों पर होलिया सजाई गई है। बभनी क्षेत्र के सात गांवों में बुधवार को होलिया जलाई गई। अब तक आठ स्थानों पर होलिका जलाई जा चुकी है। शेष स्थानों पर बृहस्पतिवार को हाेलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार के दिन लोग रंगों की होली खेलेंगे। होली के दिन सभी प्रमुख चौराहों व मार्गों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। हुड़दंग मचाने और शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में 193, करमा में 84, घोरावल में 201, शाहगंज में 69, पन्नूगंज में 145, रायपुर में 79, मांची में 38, रामपुर बरकोनिया में 44, ओबरा में 34, चोपन मेें 70, कोन में 56, हाथीनाला में 17, जुगैल में 45, दुद्वी में 50, म्योरपुर में 51, विण्ढमगंज में 49, बभनी में 65, बीजपुर में 63, पिपरी में 51,अनपरा में 55 और शक्तिनगर थाना क्षेत्र में 41 स्थानों पर होलिका सजाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द
होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने पर जिला अस्पताल के अलावा जनपद के सभी दस सीएचसी और दो ब्लॉक पीएचसी चतरा और केकराही पर तुरंत इलाज मिलेगा। मरीजों को भर्ती करने के लिए प्रत्येक सीएचसी पर तीन-तीन बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। एंबुलेंस को सतर्क कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों और सर्जन की ऑनकाल ड्यूटी लगाई गई है।
सीएमओ ने बताया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अस्पतालों में होली के दिन इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनकाल उपलब्ध रहेंगे। इसके जिले सभी सीएचसी-को सतर्क किया गया है। अस्पतालों में आई ड्राफ, एजर्ली की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई हैं। नगरीय पीएचसी राबर्ट्सगंज पर भी अतिरिक्त चिकित्सक तैनात किए जाएंगे।

केमिकलयुक्त रंगों से न खेले होली
सीएमओ अश्वनी कुमार ने कहा कि होली के दिन रंग खेलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग केमिकल वाले रंग से होली खेलने से परहेज करें। इसकी जगह हर्बल रंग का प्रयोग करें। रंग खेलने से पहले मुंह और हाथ में नारियल या सरसों का तेल लगा लें। इससे रंगों का असर कम होगा। आंखों में रंग, अबीर-गुलाल पड़ जाने पर साफ पानी से धुलें। दिक्कत कम न होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। होली खेलने के बाद साबुन से स्नान करें।


चार स्थानों पर रहेगा अग्निशमन दल

होलिका दहन व होली के दिन आग लगने की स्थिति में अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट किया गया है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन यादव के मुताबिक राॅबर्ट्सगंज नगर, चोपन, घोरावल और दुद्धी कस्बे में फायर ब्रिगेड की एक-एक टीम को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। जहां एक-एक वाहन तैनात रहेंगे। ताकि आग लगने की सूचना पर तत्काल वाहन भेजी जा सके। बताया कि कहीं आग लगने की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें। इसके लिए अग्निशमन कंट्रोल रूम राबर्ट्सगंज के नंबर 945441863334 या फिर अग्निशमन कंट्रोल रूम चोपन के फोन नंबर 9454418634 पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबरों के साथ ही साथ डायल 112 पर भी सूचना दी जा सकती है। ताकि तत्काल आग बुझाने को टीम मौके पर पहुंच सके।

आपात स्थिति में डायल करें ये नंबर, मिलेगी मदद
डीएम: 9454417569
एसपी: 9454400304
एम्बुलेंस: 108
संयुक्त सेवा: 112
सीएमओ: 9415243543
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed