फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tiger beat Lion 4-1 in the opening match

उद्घाटन मैच में टाइगर ने लायन को 4-1 से हराया

Mon, 18 Apr 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Tiger beat Lion 4-1 in the opening match
अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग मनोरंजन केंद्र में स्पोर्टिंग क्लब की ओर से रविवार को अनपरा प्रो वॉलीबाल प्रतियोगिता के चतुर्थ संस्करण का उद्घाटन हुआ। इसमें टाइगर टीम ने लॉयन टीम को 4-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ तापीय परियोजना के मुख्य अभियंता इं. अजय कुमार ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में लायन, लियोपार्ड, टाइगर और पैंथर नामक चार टीमों का गठन किया गया है। पहला मैच टाइगर और लॉयन के बीच खेला गया। इसमें टाइगर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार और लायन ने मात्र एक गोल किया। निर्णायक की भूमिका निशांत और राकेश यादव ने निभाई। दीपक यादव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान मिला। खेल के पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष इं. प्रियरंजन कुमार ने अतिथियों को बैज व कैप लगाकर स्वागत किया। इं. राकेश कुमार सिंह, देवेश विश्वकर्मा, बीके पांडेय, अनिरुद्ध सिंह, अजय प्रताप सिंह, शिवलाल, अमरदीप, कृष्णा प्रेमी, सुरेश मिश्रा, सत्येंद्र यादव, संजय सिंह, अमित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed