फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   thy hit on two sides during immersion

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
thy hit on two sides during immersion
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव में लौवा नदी में मां सरस्वती विसर्जन को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। कोतवाली के एसएसआई वंशनरायण यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात दुमहान गांव में मूर्ति विसर्जन करने में उपजे विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले में वादी राहुल पटेल पुत्र विनोद निवासी रजखड़ के तहरीर पर सुनील पुत्र रणजीत, रवि पुत्र ओमप्रकाश, मनीष पुत्र अज्ञात, बलवंत पुत्र अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। राहुल पटेल ने दिए तहरीर में यह आरोप लगाया है कि वह दुमहान के लौवा नदी में अपने साथियों संग मूर्ति विसर्जन करने गया था कि विपक्षियों ने ऐसा करने से मना किया गया और गाली गलौज किया। दूसरे पक्ष के वादी सुनील पुत्र रणजीत के तहरीर पर राहुल पुत्र विनोद, एस. कुमार पुत्र विमलेश दोनों निवासी रजखड़, सुनील पुत्र प्रदीप निवासी कादल व गोलू पुत्र अज्ञात, अभिषेक पुत्र जय सिंह, अजय पुत्र अज्ञात निवासी दुमहान के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वादी ने आरोप लगाया है कि बिना कारण ही विपक्षियों ने गाली गलौज व मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed