{"_id":"56ed801c4f1c1b0f678b48b5","slug":"three-units-were-produced","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन इकाइयां आईं उत्पादन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन इकाइयां आईं उत्पादन पर
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारेषण लाइनों में आई दिक्कत के चलते शुक्रवार की शाम ट्रिप हुई अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट वाली दूसरी, पांच सौ मेगावाट वाली चौथी और पांचवीं इकाई शनिवार को उत्पादन पर ले ली गई। यहां की 210 मेगावाट वाली पहली इकाई अनुरक्षण में चली गई है। तीसरी इकाई के देर रात तक उत्पादन पर आने की उम्मीद है। ओबरा परियोजना की पचास मेगावाट वाली दूसरी और एक दिन पहले से बंद चल रही दो सौ मेगावाट वाली बारहवीं इकाई भी शनिवार को उत्पादन पर ले ली गई। हालात संभालने के लिए सिस्टम कंट्रोल ने दोपहर तक पूर्वांचल समेत सूबे के कई हिस्सों में आपात कटौती का सिलसिला जारी रखा।
220 केवीए की ओबरा-इलाहाबाद और 400 केवीए की अनपरा-ओबरा-सारनाथ लाइन में शुक्रवार की शाम जर्क के चलते अनपरा परियोजना की सभी इकाइयां ट्रिप हो गई थीं। ओबरा परियोजना की पचास मेगावाट वाली दूसरी इकाई बंद हो गई। आईडी फैन की खराबी के चलते बारहवीं इकाई गुरुवार से ही बंद थी। ऐसे में प्रदेश में 17 से 18 सौ मेगावाट बिजली की कमी से खलबली मच गई। इससे डेढ़ से दो घंटे तक लगभग पूरे पूर्वांचल की बत्ती गुल रही।
सिस्टम कंट्रोल के जरिए रात से लेकर शनिवार दोपहर तक रह-रहकर सूबे में आपात कटौती की गई। दोपहर बारह बजे के करीब अनपरा परियोजना का उत्पादन करीब बारह सौ मेगावाट पहुंचने के साथ ही ओबरा परियोजना का उत्पादन सामान्य स्थिति में आ गया।अधीक्षण अभियंता, रिहंद जल विद्युत गृह इं. शैलेष सिंह का कहना है कि शक्ति भवन से मिले निर्देश पर शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार की दोपहर बाद तक तीन पनबिजली इकाइयों को चलाकर डेढ़ सौ मेगावाट उत्पादन लिया गया। फिलहाल इकाइयां बंद कर दी गई हैं। अब आगे जैसा निर्देश मिलेगा, उस हिसाब से इकाइयां चलाई जाएंगी।