Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three students stranded on an island in the Renuka River were rescued safely an hour later.

Sonebhadra News: रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन छात्र, एक घंटे बाद सुरक्षित निकाले गए

Tue, 03 Nov 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three students stranded on an island in the Renuka River were rescued safely an hour later.
ओबरा के रेणु नदी तट पर बचाव अभियान में शामिल अधिकारी।
ओबरा। नगर पंचायत ओबरा के सेक्टर तीन स्थित रेणुका नदी छठ घाट के पास रविवार शाम सेल्फी लेने और घूमने पहुंचे एमएससी के तीन छात्र नदी के टापू पर फंस गए। ओबरा जल विद्युत गृह से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा। देखते ही देखते टापू चारों ओर से पानी से घिर गया। घबराए छात्रों ने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना पर सक्रिय हुए प्रशासन ने करीब एक घंटे के बचाव अभियान के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों छात्र चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं और ओबरा राजकीय महाविद्यालय में एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार शाम वे घूमने और सेल्फी लेने के लिए रेणुका नदी के टापू पर पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे ओबरा जल विद्युत गृह से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। पानी से घिरने के कारण तीनों छात्र टापू पर ही फंस गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने ओबरा एसडीएम रवि पासवान को छात्रों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ओबरा चौकी पुलिस और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भी टीम के साथ बचाव अभियान में जुट गए। नाव की व्यवस्था करने में करीब एक घंटे का समय लगा। शाम सात बजे नाव के जरिए तीनों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव अभियान के बाद तहसीलदार और ओबरा चौकी प्रभारी ने छात्रों को भविष्य में नदी के टापू और अन्य जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचने की हिदायत दी। अभियान में तहसीलदार ओबरा, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि श्रवण कुमार और ओबरा चौकी प्रभारी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। ओबरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि बचाव अभियान चलाकर तीनों छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed