फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three smugglers arrested with six animals

छह पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with six animals
चोपन। स्थानीय पुलिस ने रविवार को सिंदूरिया मार्ग से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से छह मवेशी मुक्त कराए गए। पूछताछ के बाद तीनों तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया। चोपन थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सिंदूरिया मोड़ के पास घेराबंदी की गई। वहां खड़ी एक पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमें छह मवेशी भरे हुए थे। पुलिस ने पास से ही तीन तस्करों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान रईस निवासी बजमरवा थाना खरौंदी जिला गढ़वा, राजेश बियार व इंद्रजीत गुप्ता ग्राम बोदार थाना कोन के रूप में हुई। तीनों को गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई त्रिभुवन राय, दीपक पांडेय, सुरेंद्र प्रताप यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed